उत्तर प्रदेश राज्य सरकारी कर्मचारियों में राज्य कर्मचारियों के मसीहा लल्लन पांडेय जी के अकास्मिक निधन पर शोक की लहर...
रिपोर्ट--- दीपक ठाकुर ......

 

राज्य कर्मचारियों की आवाज़ बुलंद कर उन्हें उनका हक दिलाने वाले और राज्य कर्मचारियों का मसीहा कहे जाने वाले लल्लन पांडेय जी के अकास्मिक निधन हो जाने के कारण राज्य कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।आपको बता दें कि 29 जून 1966 के राज्य कर्मचारी आंदोलन के पुरोधा,अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संघ के संरक्षक एवम संस्थापक सदस्य लल्लन पांडेय जी का निधन 28 जून 2019 को मध्यरात्रि में ह्रदय गति रुक जाने के कारण हो गया उनका इलाज लखनऊ के लारी अस्पताल में चल रहा था लेकिन उनकी जान नही बच सकी।उनकी अकास्मिक मृत्यु से राज्य कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 


 

अपने सरक्षक को श्रद्धांजलि देने के लिए आज सोमवार के दिन लोक निर्माण विभाग के प्रेरणा सदन हाल में शोक सभा का आयोजन किया गया था जिसमे अखिल भारतीय सरकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष एस0पी0 सिंह,शैलेंद्र दुबे,सुनील यादव,एस0पी0 तिवारी और मीडिया प्रभारी सी.पी श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में राज्य कर्मचारी मौजूद रहे।