कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वी पी मिश्रा का 78वा जन्मदिन आज धूम धाम से मनाया गया...
रिपोर्ट---रज़िया बानो खान

 


 

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वी पी मिश्राक जन्मदिन कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया वो एक ऐसी शख्सियत है जो

58 वर्ष कर्मचारी नेतृत्व करते हुए शिखर पर पहुंचे जिस कारण देश भर के कर्मचारियों ने उन्हें इप्सेफ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना । 

उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों को अनेक उपलब्धियां भी दिलाई ।

 


 

वरिष्ठ कर्मचारी नेता , इप्सेफ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वी पी मिश्रा का 78वा जन्मदिन आज धूम धाम से मनाया गया  ।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा बलरामपुर चिकित्सालय में अभिनंदन समारोह के रूप में वी पी मिश्रा जी का स्वागत किया औरकेक काटा, जिसमे अध्यक्ष सुरेश रावत, संगठन प्रमुख के के सचान, चेयरमैन संघर्ष समिति संदीप बडोला, उपाध्यक्ष सुनील यादव, सर्वेश पाटिल, नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार, सतीश यादव, वेटेनरी संघ के अशोक कुमार, होम्योपैथी के अरविंद कुमार, आर के पी सिंह, कमल श्रीवास्तव, सुनील यादव, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे । 

 


 

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के महामंत्री शशि कुमार मिश्र ने बताया कि  मोर्चा के अध्यक्ष वी पी मिश्र जी का सम्मान समारोह नगर निगम महासंघ कार्यालय में धूम धाम से मनाया गया । 

जिसमे डॉ संजय शुक्ला, मनोज मिश्रा, ओ पी सिंह, अशफाक हुसैन जैदी, घनश्याम यादव , कैसर रजा , इशरत जाह, अजय पांडेय आदि उपस्थित रहे । 

 


 

कर्मचारियों ने कहा कि श्री मिश्रा जी लगातार 58 वर्षो से कर्मचारी नेतृत्व कर रहे हैं, प्रदेश के कर्मचारियो को श्री मिश्रा के नेतृत्व में अनेक उपलब्धियां हासिल हुई हैं ।अब राष्ट्रीय वेतन आयोग के गठन, पुरानी पेंशन बहाली, संविदा आउटसोर्सिंग नीति सहित अनेक मुद्दों को लेकर श्री मिश्रा राष्ट्रीय स्तर पर लगातार संघर्षरत हैं । सभी कर्मचारियों ने श्री मिश्रा के दीर्घायु होने की कामना की । प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी श्री मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया ।