चंद्रशेखर ट्रस्ट द्वारा मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंदशेखर जी की 12 वीं पुण्यतिथि,.........
रिपोर्ट---रज़िया बानो खान......

 


 

राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर की 12वीं पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया हाल में चन्द्रशेखर ट्रस्ट की और से चंद्रशेखर और राष्ट्रवाद विषय पर गोष्ठी का आयोजन  किया गया।गोष्ठी में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।मुख्यमंत्री चंद्रशेखर के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर गोष्ठी का शुभारम्भ किया। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित नीरज सिंह और अन्य सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे सभी ने सही चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किये। 

 


 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहुत कठिन होता है आज के समय ऐसे बातों को बढ़ावा देना। वास्तव में राष्ट्रवाद कोई नया शब्द नही है राष्ट्रवाद के साथ ही जीना राष्ट्रवाद है। हमारे यहां मजहब अलग-अलग हो सकता है लेकिन कोई हमारे राष्ट्र को चुनैती दे तो हम सब मिलकर इसका सामना करते हैं यही राष्ट्रवाद है। हमारे विचार कुछ भी हो लेकिन इस राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी क्या है ये चंद्रशेखर जी ने बताया है। विरोधियों पर निशाना साधते और बीजेपी सरकार के कार्यो का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि लोहिया ने कहा था कि जो सरकार इस देश के घर घर तक ईधन और टॉयलेट पहुँचायेगी,.... वही देश को बेहतर चलायेगा।लेकिन तब से कितनी सरकारें आई और चली गई लेकिन किसी ने ऐसा कुछ नही किया।जो अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कर रही है।समाजवाद का नारा देने वालो ने लच्छेदार बाटे कर जनता को ठगने का काम किया और जात पात की राजनीति की ना कि लोहिया के विचारों पर बीजेपी ऐसे तमाम योजना लाई है जो गरीबों को आगे बढ़ायेगी।


 


 

वहीं सुरेश खन्ना ने कहा कि 8 बार लोकसभा के अध्यक्ष रहे चंद्रशेखर जी जैसा बनना सबके बस की बात नही अगर कोई है तो वो है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।वहीं हृदय नारायण दिक्षित ने कहा कि चंद्रशेखर नाम खाली भारत तक नही सीमित है बल्कि कई देशों में है। उनका काम करने का तरीका उनकी विचारधारा सबसे अलग थी। चंद्रशेखर जी का विचार डॉ. लोहिया के समाजवाद से प्रेरित था।उन्होंने ये भी कहा की अच्छा व्यक्तित्व दूसरे से प्रभावित होता है और दूसरे को प्रभावित करता है।