प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी को सभी ने दी जन्मदिन की बधाई........

खास रिपोर्ट---रज़िया बानो खान 

 



 

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 47 वें जन्म दिवस पर जहाँ स्वयं योगी जी ने अपना जन्मदिवस अत्यंत सादगी के साथ मनाया,..... और उनके मंत्री मंडल और सूबे के अधिकारियो ने भी उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें दीर्घयु होने की कामनाओं के साथ बधाईयाँ और शुभकामनाये दी।वही एक और उनके समर्थको ने राजधानी के कई प्रमुख स्थानों और चौराहो पर उनकी तस्वीरों के होल्डिंग्स और कटआउट लगाकर उनके व्यक्तित्व को साल दर साल बढ़ते और निखारते दिखाया गया है।उन्हें जन्मदिनकी बधाई दी।तो वही गौ सेवक संघ के सदस्यों और भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में लखनऊ के सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर लोगो से मुख्यमंत्री योगी जी के दीर्घायु होने की कामनाये की। 


 


 

आपको बता दे कि योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड के पौड़ी जनपद में हुआ था। 1998 से उन्होंने अपने गुरु महन्त अवैधनाथ के साथ अपना राजनैतिक कैरियर शुरु किया और 1998 से लेकर 2017 तक संसद रहे श्री योगी गोरखपुर से 5 बार सांसद रहे है। 19 मार्च 2017 से प्रदेश के 22 वें  मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार चला रहे है।नाथ सम्प्रदाय से जुड़े गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ में बेल व् रुद्राक्ष का पौधा लगाया।इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों एवं अफसरों ने गुलदस्ते देकर योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। 

 


 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल ,सुचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ,नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ,विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्री मोहसिन रज़ा ,परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ,सुचना राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ,ग्राम्य विकास मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह ,कानून मंत्री बृजेश पाठक ,सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी,ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ,खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग एवं छोटे बच्चो ने बुके देकर शुभकामनाये दी। युवा मुख्यमंत्री प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक राज्य सरकार की उपलब्धियाँ पहुंचने का काम कर रहे है। सहारा समय की ओर से उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।