जनता को लुभाने दिल्ली में दहाड़ी प्रियंका,गरजे पीएम.......

खास रिपोर्ट--- रज़िया बानो खान......



2019 लोक सभा चुनाव के 5 चरण समाप्त होने के बाद अब जिसकी बारी है वो केन्द्र की धुरी मानी जाने वाली दिल्ली है। यहां की लोक सभा की 7 सीटों पर जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है।भाजपा,कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तीनो में कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है।बुधवार को दिल्ली में प्रियंका गांधी ने जो बातें कहीं वो दिल्ली वालों को पसंद भी आई हों ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है। क्योंकि उन्होंने कहा कि उनका दिल्ली से बचपन का रिश्ता है और यहां की गली गली से वो वाकिफ हैं..,वो जानती हैं कि यहां किस चीज़ की कितनी ज़रूरत है।यह जताकर उन्होंने मोदी जी को बाहरी व्यक्ति साबित करने का पैतरा चला......और प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए उन्होंने उनको चुनौती दे डाली की अगर हिम्मत है तो नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर चुनाव लड़े।

 

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर कांग्रेस में हिम्मत हो तो बोफोर्स मामले पर मैदान में आयें। नरेंद्र मोदी लगातार कांग्रेस पार्टी और नेहरू परिवार पर हमलावर दिखाई दिए उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने आईएनएस विराट का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए किया था।इस मौके पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो सिस्टम बदलने आये थे वो खुद बदल गए साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल को नकारा मुख्यमंत्री भी घोषित कर दिया।

 

ज़ाहिर तौर पर दिल्ली की ये चुनावी जंग काफी दिलचस्प होगी क्योंकि एक ओर जहां आम आदमी पार्टी को अपनी लाज बचानी है...., तो वही भाजपा को ये साबित करना है कि वाकई में मोदी को दिल्ली की जनता भी पसंद करती है और कांग्रेस पार्टी भी दोबारा दिल्ली में अपना पुराना वर्चस्व पाना चाहती है। इसलिए दिल्ली की चुनावी जन सभा मे सभी पार्टी साम दाम दंड भेद के साथ उतराती दिखाई दे रहे हैं।