<no title>पदम पुरस्कार 2019 से सम्मानित उत्तर प्रदेश के महानुभावों का अभिनंदन समारोह राजभवन सभागार में हुआ।

 



रज़िया बानो.....


लखनऊ पदम पुरस्कार 2019 से सम्मानित उत्तर प्रदेश के महानुभावों का अभिनंदन समारोह राजभवन सभागार में हुआ। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनूप चंद पांडेय भी मौजूद रहे। उन्होंने राज्यपाल जी की ओर से शुरू किए गए अभिनंदन समारोह की तारीफ की।उन्होंने कहा कि प्रदेश आपका हमेशा ऋणी रहेगा। राज्यपाल राम नाईक ने कहा अपने घर मे सम्मान होना भी महत्व रखता है। इस आयोजन से प्रदेश में अभूतपुर्व काम करने वालों को सम्मान देने पर उन्होंने कहा कि पदमश्री से सम्मानित लोगों के कृतित्व ओर व्यक्तित्व जानकारी में आये। इनसे प्रदेश के लोगों को सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसके बाद राज्यपाल ने 22 जुलाई 2014 से राज्यपाल बनने के के बाद कौन स्व मुख्य काम प्रदेश में किये उसका उल्लेख किया। अंत मे उन्होंने जनता से लोकसभा चुनाव में मतदान करने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म है।राज्यपाल ने सभी महानुभावो का सम्मान अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह किया।चिकित्सा में पदमश्री डॉ शादाब मोहम्मद, शिक्षा में पदमश्री प्रोफ़ेसर बृजेश कुमार शुक्ल, जैविक खेतिमे पदमश्री भारत भूषण त्यागी, संगीत में पदमश्री पंडित राजेस्वर आचार्य, हस्तकला में पदमश्री डॉ रजनीकांत, कृषि में पदमश्री राम शरण वर्मा, गोरक्षा में पदमश्री संत रमेश बाबा, लोकगीत में पदमश्री हीरालाल यादव, बास्केटबॉल में पदमश्री प्रसंती सिंह, पदमश्री स्वर्गीय देबेन्द्र स्वरूप की बेटी पुनीता ने पुरस्कार लिया।