अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बोला हमला...
रिपोर्ट---दीपक ठाकुर   

 


 


काफी समय से गुमसुम से बैठे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपना मुंह खोला और वो भी ऐसा खोला के केंद्र की सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर सीधे हमला बोल दिया।अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यलय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सोमवार को कश्मीर में हटाई गई धारा 370 पर कहा कि ये भाजपा की सोची समझी रणनीति का हिस्सा थी जो उनके घोषणा पत्र में भी लिखी हुई थी।लेकिन ऐसा करने से पहले कश्मीर की जनता से सरकार को संवाद कर लेना चाहिए था तो स्थिति कुछ और होती।वही उन्होंने मोदी सरकार पर ये आरोप भी लगाया कि वो सरकारी एजेंसियों द्वारा विपक्षियो को डरा कर राज करने की राजनीति कर रही है।

 


 

अखिलेश ने इसके बाद सीधे योगी आदित्यनाथ के शासन पर हमला बोल दिया और कहा उत्तर प्रदेश को योगी सरकार ने हत्या का प्रदेश बना दिया है।और प्रदेश सरकार अपने लोगो पर गंभीर धाराओ में दर्ज मुकदमे तक वापस ले रही है जो पूरी तरह गलत है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे उत्तर प्रदेश में बाहरी इन्वेस्टमेंट भी नही हो रहा जो सरकार के काम काज पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।वही आज़म खान के खिलाफ हो रही कार्यवाही पर अखिलेश यादव का कहना था कि आजम खां पर गलत मुकदमे लगा कर उन्हें परेशान करने की साजिश की जा रही है।

 


 


Popular posts